
विहान वापस डाइनिंग टेबल की ओर लौटता है, चेहरे पर गंभीरता है लेकिन दिल में कुछ और ही चल रहा है। सब खाना खा रहे होते हैं, माहौल हल्का-फुल्का होता है, लेकिन विहान की निगाहें बार-बार किसी एक इंसान पर जाती हैं — प्राची।
खाना खत्म होते ही वो चुपचाप बर्तन उठाकर किचन की तरफ बढ़ता है। तभी…टीना अचानक उसके पीछे आकर बोलती है, "लाओ, मैं रख देती हूं," और जानबूझकर उसका हाथ हल्के से छूती है।


Write a comment ...